(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया एवं गन्ना विकास परिषद पलिया कलां क्षेत्र में चल रहे सर्वे का उप गन्ना आयुक्त राजेश धर दि्वेदी ने निरीक्षण किया।
उप गन्ना आयुक्त ने ग्राम मकनपुर ,नौगवां मझगई में गन्ना कृषकों के प्लॉट पर भ्रमण कर गन्ना फसलों में कीट – रोग के आपतन के प्रभाव का गहन निरीक्षण किया गया। उपस्थित कृषकों ने उप गन्ना आयुक्त महोदय को अवगत कराया कि इस वर्ष तापमान अधिक होने के कारण गन्ना फसल कीट-रोग से प्रभावित नहीं है। उप गन्ना आयुक्त द्वारा कृषकों से संवाद करते हुए सुझाव दिया गया कि मानसून की वर्षा प्रारंभ होने पर वातावरण में आर्द्रता बढ़ने पर कीट एवं रोग का प्रकोप होने की संभावना बन जाती है, इसलिए कृषक गण अपने प्लॉट की देख भाल करते रहे और यदि किसी प्रकार की हानि की संभावना प्रतीत होती है तो उसके बचाव अथवा उपचार के लिए तकनीकी जानकारी हेतु गन्ना विकास विभाग या चीनी मिल कर्मचारी का सहयोग प्राप्त कर सकतें हैं। गन्ना फसल सुरक्षा हेतु कीटनाशक का छिड़काव पोषक तत्व का फसलो में उपलब्धता हेतु मेजर एवं माईनर उर्वरक का छिड़काव कर रहे बूम पावर स्प्रेयर का निरीक्षण किया ।
उप गन्ना आयुक्त के भ्रमण के दौरान महाप्रबंधक गन्ना राजीव तोमर , विशेष सचिव गन्ना समिति सूर्य नारायण दि्वेदी, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिथलेश कुमार समिति अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी सहित गन्ना विभाग एवं चीनी मिल के फील्ड स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *