(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)उत्तर प्रदेश के एक मात्र विश्व विख्यात दुधवा नेशनल पार्क का मुख्य द्वार कहे जाने वाले 137/ विधान सभा पलिया कलां मे विकास के नाम पर जनता को सिर्फ ठगा गया है ।

जहाँ रोडवेज बसअड्डा ,पार्क जैसी मूलभुत सुविधाएं तो जनता को मिली नही और जो रेल यातायात इंग्लिश पीरियड से चालू था उसे भी छीना जा रहा है।
आक्रोशित जनता रेल बचाने को लेकर सड़कों पर उतर आई है।
जिसके चलते मंगलवार को स्थानीय जनता एवं व्यापारियों ने नगर मे शांति मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए पलिया में ब्राड़गेज रेल चलाने की मांग की ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *