

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) दिनांक 25 अगस्त, 2025 को दार्चुला (नेपाल) में त्रैमासिक उप-महानिरीक्षक स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में भारत एवं नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों ने आपसी सहयोग और समन्वय को सुदृढ़ बनाने हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया । बैठक में भारत की ओर से सुधांशु नौटियाल, उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा, अनिल कुमार शर्मा, उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत, अनिल कुमार, कमांडेंट, 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, आशीष कुमार, कमांडेंट, 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी, कमांडेंट, 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया, अनिल कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, 05वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मनोहर लाल, कमांडेंट, 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, , तथा शेर सिंह चौधरी, कमांडेंट, 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल उपस्थित रहे । नेपाल की ओर से समकक्ष अधिकारीगण इस बैठक में शामिल हुए । बैठक में निम्न बिंदुओं जैसे भारत-नेपाल कार्यक्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति का आकलन, प्रभावी खुफिया जानकारी साझा करने की व्यवस्था एवं संभावित इनपुट्स, क्षतिग्रस्त/गायब सीमा स्तंभों की मरम्मत, रखरखाव एवं प्रतिस्थापन से संबंधित विषय, सीमा के दोनों ओर, विशेषकर नो-मेंस लैंड पर अतिक्रमण की स्थिति और समाधान, तीसरे देश के नागरिकों की घुसपैठ/निष्कासन एवं संभावित मार्गों की समीक्षा, अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त गश्त एवं संयुक्त अभ्यास, विशेषकर आपदा प्रबंधन से संबंधित विषय पर विस्तृत चर्चा की गई ।
