पलिया कलां (खीरी)दिनांक
दिनांक 24.08.2025 से 26.08.2025 तक 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया में अंतर वाहिनी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । यह प्रतियोगिता क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत के अधीन आने वाली 39वीं वाहिनी पलिया, 49वीं वाहिनी पीलीभीत एवं 57वीं वाहिनी सितारगंज के मध्य आयोजित की जा रही है । प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बल कार्मिकों में खेल भावना, शारीरिक दक्षता, आपसी सामंजस्य एवं टीम भावना का विकास करना है । प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही सभी टीमों ने अत्यंत उत्साह, कौशल एवं खेल भावना का परिचय दिया । इस अवसर पर 39वीं वाहिनी के उप-कमांडेंट विजयेन्द्र कुमार उपस्थित रहे । उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद गतिविधियाँ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ बल कार्मिकों में अनुशासन, सौहार्द एवं आपसी सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं । प्रतियोगिता का समापन 26.08.2025 को किया जाएगा, जिसमें विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा । तक 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया में अंतर वाहिनी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । यह प्रतियोगिता क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत के अधीन आने वाली 39वीं वाहिनी पलिया, 49वीं वाहिनी पीलीभीत एवं 57वीं वाहिनी सितारगंज के मध्य आयोजित की जा रही है । प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बल कार्मिकों में खेल भावना, शारीरिक दक्षता, आपसी सामंजस्य एवं टीम भावना का विकास करना है । प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही सभी टीमों ने अत्यंत उत्साह, कौशल एवं खेल भावना का परिचय दिया । इस अवसर पर 39वीं वाहिनी के उप-कमांडेंट विजयेन्द्र कुमार उपस्थित रहे । उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद गतिविधियाँ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ बल कार्मिकों में अनुशासन, सौहार्द एवं आपसी सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं । प्रतियोगिता का समापन 26.08.2025 को किया जाएगा, जिसमें विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा ।
