(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) थाना भीरा क्षेत्र के मटहिया गांव में आटा चक्की के ब्लास्ट होने पर हुई दुर्घटना में दो व्यक्ति उपदेश यादव व हरिपाल भार्गव की मौत पर पहुंचे विधायक रोमी साहनी और दोनों मृतक परिवारों को विधायक रोमी साहनी ने अपने पास से 50000 पचास हजार की नगद मदद दी।

दो दिन पहले मटहिया गांव में आटा चक्की अचानक फट गई थी जिसमें दो व्यक्ति उपदेश यादव पुत्र गजोधर और हरिपाल भार्गव पुत्र बिंद्रा प्रसाद की दर्दनाक मौत हो गई थी। विधायक रोमी साहनी दोनों मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी, तथा मृतक उपदेश यादव की पत्नी उमा देवी को 25000 पच्चीस हजार रुपए‌ की नगद आर्थिक सहायता दी, मृतक हरिपाल भार्गव की पत्नी नन्ही देवी को विधायक रोमी साहनी ने 25000 पच्चीस हजार रुपए की आर्थिक मदद दी एवं सरकारी सहायता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जी को मृतकों के परिवार को मदद के लिए पत्र भी लिखा ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *