

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)खंभारखेडा ( खीरी)बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खम्भारखेड़ा क्षेत्र के गांवों क्रमश: कोडरी, मुरादनगर, पतरासी, खोस्टवा, चमेली, राजापुर एवं कोठिया में गन्ने पर कीट व रोगों के प्रभाव के सत्यापन के लिये मिल प्रबन्धन एवं गन्ना विभाग द्वारा 12 टीमों का संयुक्त रूप गठन किया गया। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह द्वारा 07 ग्रामों का भ्रमण किया गया, मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, खम्भारखेड़ा सुरेश कुमार चैधरी, सचिव राजीव कुमार सिंह, के.वी.के. मझराफार्म से डा0 संजीव कुमार सिंह व चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) पुष्पेन्द्र ढाका, सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) राजेन्द्र सिंह मौजूद रहे। भम्रण एवं निरीक्षण के दौरान किसी भी ग्राम में रोग व कीट का कोई प्रभाव देखने को नही मिला, फसल की स्थिति अच्छी पायी गयी। मौके पर मौजूद किसानों को रोग एवं कीट प्रबंधन के साथ-साथ उनके बचाव के उपाय बताए गए।
