


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी डा आई ए ख़ान को क्षेत्र के समाजसेवियों एवं सम्मानित पत्रकार आदि क्षेत्रवासियों ने डा ख़ान द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं पर्यावरण के प्रति योगदान के लिए संपूर्णानगर रत्न से सम्मानित किया
बतातें चलें डा ख़ान का ध्यान हमेशा समाज के कल्याण पर रहा है तथा पर्यावरण को संरक्षित करना एवम् राष्ट्र की सेवा ही इनका धर्म है। जरूरतमंद लोगों की बेहतरी के लिए भी काम किया बीमार लोगों के बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता, बाढ़ क्षेत्र में दवा वितरित की, सैनिटरी किट दिए, ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम में भी काम किया पर्यावरण की रक्षा के लिए हजारों पौधे सड़क तथा खेतों में लगाए एवम् मुफ़्त में लोगों को बाटने के साथ जागरूक भी किया। कोरोना काल के दौरान मुफ्त ऑक्सीजन, दवाएं, राशन आदि वितरित किया। इन्होंने स्कूलों में साफ़ सफाई, सी पी आर, कोरोना टीकाकरण, रक्तदान आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया, किसी भी धर्म का कोई भी प्रोग्राम हो उसकी सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है अग्नि एवं बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करना, किसी भी धर्म जाति के व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर यदि उसके परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने में सक्षम नहीं हैं तो अंतिम संस्कार करवाने में मदद करना तथा विकलांग जनों को हर साल बैसाखी आदि बाटते हैं। ये कई एन.जी.ओ का हिस्सा हैं जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में समाज की बेहतरी के लिए काम किया। इनके जीवन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना और प्रकृति को संरक्षित करना है
अभी तक आइकन ऑफ़ एशिया, शान ए लखीमपुर, पर्यावरण रक्षक, कोरोना वैरियर, शान ए राजपूताना आदि कई सम्मान पा चुके हैं
