(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी ) पलिया के विधायक रोमी साहनी ने अलग-अलग गांवों में जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाई है। विधायक ने कुल 50 हजार रुपए की सहायता राशि वितरित की।ग्राम विशेनपुरी में बीमार लाल बहादुर गौतम की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण जब दवाई के पैसे खत्म हो गए, तो विधायक ने तुरंत पहुंचकर उनकी पत्नी को 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इलाज में आगे भी मदद करना जारी रखेंगे।
ग्राम महंगापुर में बाघ के हमले से घायल हुए खुशीराम की पत्नी आरती देवी को 5,000 रुपए की तत्काल सहायता प्रदान की गई। विधायक ने उन्हें आगे भी मदद का आश्वासन दिया।ग्राम निषादनगर घोला की कर्मतीजा देवी के इलाज के लिए विधायक ने 4,000 रुपए की सहायता प्रदान की। इसके अलावा, अन्य जरूरतमंदों को भी आर्थिक सहयोग दिया गया।
प्रदान की। इसके अलावा, अन्य जरूरतमंदों को भी आर्थिक सहयोग दिया गया।
विधायक रोमी साहनी को क्षेत्र के लोग ‘गरीबों का मसीहा’ भी कहते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही उनके जनप्रतिनिधित्व का उद्देश्य है। उनका लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति इलाज या पढ़ाई के अभाव में मजबूर न हो।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *