(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी )आज राजकीय महाविद्यालय पलिया कलां-खीरी में “हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025 के प्रथम चरण के अन्तर्गत डा० सूर्यप्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में महाविद्यालय में तिरंगा राखी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्राओ ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया और तिरंगा से सम्बन्धित राखियों बनायी। कार्यक्रम संयोजक डा० वसीम खान ने कार्यशाला का संयोजन कर छात्र/छात्राओ में तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना उत्पन्न की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सूर्यप्रकाश शुक्ल द्वारा छात्राओ को इसी तरह उत्साह पूर्वक “हर घर तिरंगा कार्यकम 2025 को सफल बनाने का आ‌ह्वान किया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *