(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी वन एवं वन्य जीवों से परिपूर्ण है। वर्तमान में वर्षा ऋतु अपनी चरमावस्था पर है। इस कठिन मौसम में वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु निर्वाध गति से मानसून पेट्रोलिंग किए जाने हेतु दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया खीरी के समस्त फील्ड कर्मचारियों लगभग 480 को विश्व प्रकृति निधि द्वारा रेनकोट का वितरण किया गया। इसमें डा० मुदित गुप्ता, सीनियर लैण्डस्कैप कोआर्डिनेटर, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इण्डिया का विशेष सहयोग रहा।