(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)गोला गोकर्णनाथ ( खीरी)बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर में वृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में गन्ना किसान संस्थान,प्रशिक्षण केन्द्र शाहजहांपुर के सहा० निदेशक /वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ० पी० के० कपिल,वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ० आर० डी० तिवारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर व वरिष्ठ महाप्रबन्धक गन्ना पी० एस० चतुर्वेदी एवं मिल परिक्षेत्र के लगभग 156 किसानों ने भाग लिया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ० आर० डी० तिवारी ने वर्तमान में गन्ने की फसल में लगने वाले कीट बीमारियों से किसानों को सजग रहने को कहा साथ ही उन्नतिशील प्रजातियों जैसे को०-0118,को०-15023,कोलख०-14201,कोलख०-16202,कोशा०-13235,कोशा०-17231 के बारे में विस्तार से बताया और कार्बनिक खाद,रासायनिक उर्वरकों का संतुलित प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया। सहा०निदेशक डॉ० पी० के० कपिल ने फसल सुरक्षा प्रबन्धन पर चर्चा करते हुए टॉप बोरर,रेड रॉट, पोक्का बोइंग की पहचान व बचाव के बारे में,शरदकालीन गन्ना बुआई में ट्रेंच विधि का प्रयोग,सहफसली खेती,गन्ने की नर्सरी व पेड़ी प्रबन्धन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इसी क्रम में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर ने सर्वे/सट्टा व समिति द्वारा चलायी जा रही गन्ना विकास सम्बन्धी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना ने गोष्ठी में आए सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन किया तथा गन्ना सर्वेक्षण कार्य समाप्त होने के पश्चात चल रहे गन्ना सर्वेक्षण सूची/सट्टा प्रदर्शन में सभी कृषको को अपने अपने सट्टे से सम्बंधित सभी समस्याओं को अपने सुपरवाइजर से मिलकर निदान कराने की सलाह दी जिससे पेराई सत्र में सप्लाई सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि चीनी मिल द्वारा सब्सिडी पर एग्री इनपुट उपलब्ध कराया जा रहा है जिसे प्राप्त कर लग रही कीट बीमारियों से बचाव हेतु खेतों में समय से प्रयोग कराये एवं वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए सुझावों को अपनी फसलो में प्रयोग करके अधिक से अधिक पैदावार प्राप्त करें। गोष्ठी का मंच संचालन कर रहे प्रबन्धक गन्ना सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने गहरी जुताई,खेत का समतलीकरण लेजर लेवलर द्वारा,ट्रेश मल्चर व पेड़ी प्रबन्धन यन्त्र (आर एम डी) के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी,अन्त में कृषक गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्रगतिशील कृषक व डेलीगेट गोला समिति श्री कृष्ण ने गोष्ठी में आये सभी आगंतुकों का आभार व आशीर्वचनों के साथ गोष्ठी का समापन किया,गोष्ठी में नोखेलाल,राजाराम,रामनिवास वर्मा, वीरेन्द्र कुमार(डेलीगेट),अवधेश कुमार,अनिल कुमार,सुशील कुमार आदि सैकडों कृषक व उपप्रबन्धक गन्ना शिवांशु शुक्ला,कामदार अमरनाथ,संजय प्रजापति सहित समिति व मिल के तमाम गन्ना विकास कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *