(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी, 04 अगस्त। जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी 6 व 7 अगस्त को जनपद दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह महिला जनसुनवाई, समीक्षा बैठक, नारी चौपाल और विभागीय योजनाओं से संबंधित जागरूकता शिविरों का आयोजन करेंगी।डीपीओ लवकुश भार्गव ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 06 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में महिला जनसुनवाई होगी, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ब्लॉक मितौली में नारी चौपाल का आयोजन होगा। 07 अगस्त को गोबरौला चन्दनचौकी में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नारी चौपाल एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा।
