(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)आज दिनांक 04.08.2025 को इस वन प्रभाग की शारदानगर रेंज के अन्तर्गत शीतलापुर मजरा मैनीपुरवा थाना कोतवाली सदर लखीमपुर खीरी में एक महिला को वन्यजीव द्वारा हमला कर मार दिए जाने की सूचना प्राप्त हुयी। सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी शारदानगर एवं उनकी टीम घटना स्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों की निशानदेही पर गन्ने के खेत की Playlist करायी गयी। लगभग 30 मिनट चली कॉम्बिंग में एक महिला का शव शीतलापुर मजरा मैनीपुरवा के आबादी क्षेत्र से लगभग 100 मीटर दूरी पर गन्ने के खेत से बरामद हुयी। महिला की शिनाख्त श्रीमती सोमवती पत्नी स्व० रामपाल (उम्र 77 वर्ष) निवासी शीतलापुर मजरा मैनीपुरवा थाना कोतवाली सदर लखीमपुर खीरी के रूप में हुयी। परिवार के सदस्यों के अनुसार उपरोक्त महिला अपने घर के अहाते में, जोकि गन्ने के खेत के निकट था. सो रही थी। रात करीब 2.00 बजे तेन्दुआ हमला कर महिला को गन्नें में दबोच कर खींच ले गया।वनकर्मियों द्वारा तत्काल वन्यजीव उपस्थित का आंकलन किया गया। सघन तलाशी के दौरान गन्ने के खेत में तेन्दुआ के पगमार्क पाये गये। पगमार्क की उपस्थिति पर आस-पास के क्षेत्रवासियों को एलर्ट किया गया है। वन्यजीव प्रभावित क्षेत्र की सतत् निगरानी के साथ मूवमेट की जानकारी हेतु 04 अदद् कैमरा ट्रैप भी स्थापित किये गये है। घटना स्थल के चारों ओर वृहद स्तर पर गन्ने की खेती की जा रही है जहां की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही है। वन्यजीव को रेस्क्यू करने हेतु एक अदद पिंजरा घटना स्थल के निकट स्थापित किया गया है। वन्यजीव की निगरानी एवं जागरूकता हेतु वनकर्मियों की टीम को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया।मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के दृष्टिगत वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वन्यजीव के गन्ने के खेतों में छुपे होने की संभावना होने पर वन विभाग की टीमें निरंतर गश्त कर रही है साथ ही खेतों पर समूह बनाकर जाने की सलाह दी जा रही है। यह जानकारी संजय कुमार विश्वाल प्रभागीय वनाधिकारी दक्षिण खीरी वन विभाग ने दी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *