

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)रोटरी क्लब भीरा ने ओ नेगेटिव ब्लड जरूरतमंद को उपलब्ध कराया।
रोटरी क्लब के सदस्य रोटेरियन सुखविंदर के पास एक फोन आता है कि 90 वर्षीया महिला को तीन यूनिट ओ नेगेटिव ब्लड की अत्यंत आवश्यकता है। रोटेरियन सुखविंदर सिंह ने बिना देरी किए हुए क्लब के सचिव रोटेरियन राहुल खन्ना को बताया और राहुल खन्ना ने अपनी लिस्ट में से डॉ फ़िरासत जिनका ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है को रक्तदान करने का निवेदन किया और डॉ फ़िरासत जी ने रोटेरियन ध्रुवराज सिंह की मदद से वन बीट ब्लड बैंक भीरा में जाकर तुरंत रक्तदान कर ब्लड जरूरतमंद को दिया। इसके पश्चात पुनः रोटरी क्लब भीरा के अध्यक्ष एवं विवेकानंद एकेडमी के प्रबंधक रोटेरियन अमनदीप सिंह ने पीलीभीत जाकर अपना ओ नेगेटिव ब्लड जरूरतमंद को उपलब्ध कराया। दोनों ही रक्तवीरों ने मरीज की जिंदगी बचा ली।
