(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)दिनांक 27 जुलाई 2025 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा विजय दिवस के पावन अवसर पर वाहिनी मुख्यालय से लेकर महँगापुर गुरुद्वारा तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया । इस आयोजन का उद्देश्य कारगिल में भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना, उनकी वीरगाथा को जनमानस तक पहुँचाना एवं भारत द्वारा कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को हराकर एतिहासिक विजय प्राप्त करना था । यह रैली वाहिनी कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के नेतृत्व आयजित की गई । इस दौरान वाहिनी के अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । साइकिल रैली के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला । रैली में भाग ले रहे कार्मिकों द्वारा “शहीदों अमर रहो”, “भारत माता की जय” और “जय हिन्द” जैसे जोशीले और प्रेरणादायक नारे लगाए गए, जिससे उपस्थित नागरिकों में देशप्रेम की भावना जागृत हुई । आमजन ने भी रैली का स्वागत कर शहीदों को नमन किया ।
इस अवसर पर कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने कहा कि “देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिक हमारे प्रेरणास्रोत हैं, और इस प्रकार की रैलियाँ हमें उनके बलिदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करती हैं ।”

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *