

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)जनता की लड़ाई, जनता के बीच से उठे जनप्रतिनिधि ही लड़ते हैं।पलिया भीरा और मैलानी में 55 वर्षों से दुकान चला रहे व्यापारियों की आजीविका पर संकट न आए
इस जनहित मुद्दे को लेकर आज विधायक रोमी साहनी ने डीआरएम लखनऊ को पत्र सौंपा।
स्पष्ट मांग की कि रेलवे विभाग इन पुराने दुकानदारों को ही किराए पर दुकानें देकर नए सिरे से एग्रीमेंट करे और खुली नीलामी की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए।
छोटे दुकानदारों की रोज़ी-रोटी, उनके परिवारों का भविष्य यही मेरी प्राथमिकता है।
