
( ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)मोहर्रम के पर्व पर ताजियादारों की सुरक्षा एवं शांति ववस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सवेरे से ही सतर्क रहा है। पुराने बस अड्डा चौराहे पर जहां पर ताजिया इकट्ठे होते हैं। वहां से ताजिया कर्बला के लिए रवाना होते हैं। व्यवस्था सही बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी पलिया रत्नाकार मिश्रा, न्यायिक उपजिलाधिकारी आरती यादव ,पुलिस प्रशासन से अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ,पुलिस क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र यादव थाना अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी सहित पूरा पुलिस बल शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाने में लगा रहा है। ताजिया मैं से लेकर कर्बला तक सभी अधिकारी गण उपस्थित रहै।