(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया थाना ने 01 अज्ञात बालिका को उसके परिजन के किया सुपुर्द

पलियाकलां- (खीरी)आज दिनांक 05.07.2025 को एक अज्ञात बालिका जो कि थाना पलिया के आसपास घूमती हुई पाई गई जिससे उसका नाम पता पूछा गया तो वह अपना नाम पता बताने में असमर्थ थी। माता-पिता के विषय में भी कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी। उक्त अज्ञात बालिका को थाना पलिया पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क में महिला आरक्षी की देख-रेख में सुपुर्द किया गया। थानाध्यक्ष पलिया श्री पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में उक्त अज्ञात बालिका को उसके परिवारीजन से मिलाने हेतु थाना पलिया पर पुलिस टीम का गठन किया गया। थाना पलिया पर गठित पुलिस टीम द्वारा बिना देरी किये उक्त बालिका के विषय में मीडिया ग्रुप व अन्य माध्यम से सूचना का प्रसारण किया गया एवं अज्ञात बालिका के विषय में पलिया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगो से बालिका के फोटो के माध्यम से पूछताछ की गई । सूचना प्रसारित करने के कुछ ही समय के अंदर लड़की की माता श्रीमती सुमन देवी पत्नी रामविलास निवासी बबौरा थाना मझगई जनपद खीरी के विषय में जानकारी हुई, जो कि थाना पलिया उपस्थित् आयीं। जिनके द्वारा अपनी लड़की कु० सोनिका के विषय में बताया गया, बाद सत्यापन के उक्त बालिका कु० सोनिका को उसकी माता श्रीमती सुमन देवी पत्नी रामविलास निवासी बबौरा थाना मझगई जनपद खीरी के सुपुर्द कर थाना स्थानीय से सकुशल रुखसत किया गया।

गठित पुलिस टीमः-1. उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।2. कां0 परीक्षित सैनी थाना पलिया जनपद खीरी।3. कां0 पवन कुमार वर्मा थाना पलिया जनपद खीरी।4. म०आ० राखी थाना पलिया जनपद खीरी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *