(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के प्रयागराज मे सम्पन्न हुए वार्षिक पुरस्कार वितरण के भव्य समारोह मे रोटरी क्लब पलिया को समाजसेवा के क्षेत्र मे किए गए कार्यों हेतु 30 से भी अधिक पुरस्कार प्राप्त हुए।
रोटेरियन गगन मिश्रा अध्यक्ष रोटरी क्लब पलिया के नेतृत्व मे रोटरी क्लब पलिया कलां द्वारा गत वर्ष किए गए वृक्षारोपण,लाइब्रेरी की स्थापना,ब्लड डोनेशन कैंप,गरीब कन्याओं के विवाह मे सहयोग आदि कई सामाजिक कार्यों के फलस्वरूप रोटरी के वार्षिक पुरस्कार समारोह मे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परितोष बजाज जी द्वारा रोटरी क्लब पलिया को प्लेटिनम क्लब के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त रोटरी अध्यक्ष गगन मिश्रा व महामंत्री नीरज गर्ग को भी क्रमशः प्लेटिनम अध्यक्ष व प्लेटिनम महामंत्री की ट्रॉफी भेट की गई।
इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन कुमुद महेंद्रा को भी भारत की one of the first lady rotarian award से सम्मानित किया गया।
क्लब के सदस्य अंकुर गोयल व डी.के श्रीवास्तव व विजय नारायण महेंद्रा को भी इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *