(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी) गुरुकुल ऐकेडमी, पलिया कलाँ खीरी में आज प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में बच्चों को सम्मानित किया गया। दिनांक
क चार व पाँच जुलाई 2025 को एल. पी० एल०, लखीमपुर में ताइक्वांडो मार्शल आर्ट की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। गुरुकुल समेत विभिन्न टीमों के लगभग पचास खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की। बोर्ड ‌द्वारा आयोजित जोनल लेवल की इस प्रतियोगिता में गुरुकुल के नौनिहालों ने भिन्न-भिन्न वर्गों में में अपनी योग्यता सिद्ध की। कक्षा 7 की अग्रिमा मौर्य व आर व माहेश्वरी, कक्षा दस के वरदान गुप्ता व कक्षा ग्यारह के कृष्णा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।

उसी जगह कक्षा 6 की भाव्या गुप्ता ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। विजयी खिलाड़ियों को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधक मुकेश अग्रवाल व अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने टीम कोच श्री वंश भदौरिया को बधाई दी तथा सभी खिलाड़ियों के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि रुचिकर क्षेत्रों में बच्चों के विकास के अवसर उपलब्ध कराने हेतु विद्यालय सदैव तत्पर है।डिसिप्लिन इंचार्ज बृजमोहन मिश्रा ने बच्चों को बधाई दी व तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *