(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- खीरी थाना क्षेत्र संपूर्ण नगर में सिंगाही खुर्द निवासी वीरपाल (45) पुत्र जोधा जो साइकिल से आम बेचने गया था घर वापस नहीं आया तब गांव के कुछ लोग सुतिया नाले में मछली का शिकार करने गए थे तो वहां उसकी साइकिल पानी में दिखाई पड़ी जानकारी होने पर एनडीआरफ ,थाना इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार एवं एसडीएम न्यायिक पलिया आरती भी घटना स्थल पर पहुंची उसका शव निकाल करके पीएम के लिए भेज दिया गया है तथा आपदा सहायता राशि 4 लाख रुपए उसके परिजनों के दिलाने की प्रक्रिया जारी है। अनुमान है कि सुतिया नाल पर से वापस आते समय शायद उसका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर कर डूब गया।
