(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां (खीरी )
राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा बुलंदशहर के तत्वावधान में
परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी की स्वर्ण जयंती व प्रतिभा अलंकरण समारोह उदय फार्म हॉउस वैर बुलंदशहर में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश मदन चौहान ने कहा कि मेजर शैतान सिंह भाटी अद्भुत वीरता की प्रतिमूर्ति थे। उनका राष्ट्र के प्रति प्रेम व समर्पण उच्च कोटि का था। उन्होंने 1962के भारत चीन युद्ध में चीनी सेना के दाँत खट्टे कर दिए थे। उन्होंने भारत माता की सेवा में अपने प्राणों का उतसर्ग कर दिया दिया था। मुख्य वक्ता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि मेजर शैतान सिंह को मरणो उपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी वीरता अद्भुत थी।विशिष्ट अतिथि उत्तरप्रदेश बार कौन्सिल प्रयागराज के सह अध्यक्ष पीके सिंह ने कहा मेजर शैतान सिंह के पराक्रम व साहस से भावी पीढ़ी को पल्ल्वीत किया जा सकता है। उनका देश के प्रति त्याग अभिन्दनीय है। सिकंदराबाद के लोक प्रिय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कहा कि मेजर शैतान सिंह भारतीय इतिहास के उज्ज्वल ध्रुवतारे है। उनकी रोशनी सदैव इस देश को आलोकित करती रहेगी। पूर्व विधायक विमला सोलंकी ने कहा कि मेजर शैतान सिंह ने अपने 120सैनिकों के साथ भारतमाता की अस्मिता की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि यदि भारत के इतिहास से क्षत्रियों के इतिहास को निकाल दिया जाय तो भारत का इतिहास केवल कागजो का ढेर रह जायेगा। सभी अतिथियों व गणमान्य नागरिकों का राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण अवतार भाटी ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अमर शहीद राम कुमार भाटी व विनोद भाटी के परिजनों व विशिष्ट प्रतिभा के लिए आकांक्षा सिंह, महेश प्रताप सिंह, डा आशीष सिंह, तपन रावतव डा अभिषेक जादौन को भी सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा 2024में 75प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र,छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक हरेंद्रप्रताप सिंह, सुरेश भाटी, कैलाश भाटी, भीम भाटी, उदयवीर सिंह, महीपाल सिंह, फूल सिंह सोलंकी, विजयप्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मयंक सोम, धन्यजय सिंह, कुशल तोमर, ताराचंद, जगवीर सिंह भाटी,सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।