(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी) 06अगस्त 39वीं वाहिनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया पौधारोपण। 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ने आज दिनांक 06.08.24 को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना है। कार्यक्रम में कार्यवाहक कमांडेंट सुरेश शर्मा (द्वितीय कमान अधिकारी) ने पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।इस अवसर पर 300 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, इनमें अमरुद, आंवला, सागौन इत्यादि प्रकार के पौधे शामिल हैं। कार्यवाहक कमांडेंट ने कहा कि एस.एस.बी हमेशा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।